इटावा औरैया, जुलाई 18 -- इटावा। जिले के दो हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में ढेर करने करने वाली इटावा की एसओजी टीम को प्रदेश स्तर पर सम्मान मिलेगा। डीजीपी ने टीम की बहादुरी की सराहना करते हुए 50 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। एडीजी कानपुर जोन ने भी पूरी टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है। 3 जुलाई को नर्सिंग होम संचालक रविंद्र सिंह पाल के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने जसवंतनगर निवासी शिवम उर्फ शिवा को 10 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुठभेड़ में शिवम की टांग में गोली लगी थी। इसके बाद पुलिस अन्य अपराधियों की तलाश में जुट गई थी।शुकवार को मिली सूचना पर घटना में शामिल अपराधी अंकित उर्फ सीपू और लूट के अन्य मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर सुमित यादव उर्फ विवेक झारखंड की ओ...