फिरोजाबाद, जून 12 -- हॉस्पिटलों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब सेंटरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकोहाबाद में अलग-अलग स्थान पर अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब सेंटरों को बंद करा दिया। यह कार्रवाई नोडल अधिकारी/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में की गई। नोडल अधिकारी डॉक्टर केके वर्मा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि शिकोहाबाद नगर में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से खून की जांच की जा रही है। इसी को लेकर की गई कार्रवाई के तहत उन्होंने प्रतापपुर चौराहा सर्विस रोड नगला किला स्थित रघुवीर सिंह राम कांति देवी जन कल्याण सेवा ट्रस्ट एवं मैनपुरी चौराहा स्थित हेल्थ केयर पैथोलॉजी लैब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। यह भी पढ़ें- दो अपंजीकृत ...