मुंगेर, मई 28 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिले के विधिज्ञ समाज में शोक की लहर उस समय गहरा गई जब एक सप्ताह के भीतर दो अधिवक्ताओं, केलावाड़ी निवासी अधिवक्ता मुरारी सिन्हा तथा मनियां चौराहा निवासी अधिवक्ता उपेन्द्र साह, का आकस्मिक निधन हो गया। दोनों अधिवक्ताओं के निधन पर बुधवार को न्यायालय परिसर में शोकसभा आयोजित की गई तथा द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य बंद रखा गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार गुप्ता के न्यायालय में आयोजित शोकसभा में न्यायिक पदाधिकारियों, पीपी, एपीपी और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने पांच मिनट का मौन रखकर दिवंगत अधिवक्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधिज्ञ संघ के महासचिव त्रिपुरारी कुमार वर्मा उर्फ मन्ना बाबू, कोषाध्यक्ष रामसेवक मंडल एवं संयुक्त सचिव हिमांशु कुमार शर्मा ने दोनों मृतक अधिव...