फतेहपुर, जून 30 -- विजयीपुर। यमुना कटरी क्षेत्र में गरीबी, कुपोषण और संसाधनों की कमी के कारण कई बच्चे अति कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने मंगलवार को दो अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर एंबुलेंस से जिला पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा है। जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र में दोनों बच्चों का इलाज और विशेष पोषण की व्यवस्था की जाएगी। सीडीपीओ हसन जैदी ने बताया कि खेमकरनपुर गांव के राजेश कुमार के पुत्र आयुष की लंबाई 72 सेंटीमीटर के मुकाबले वजन मात्र 6.36 किलोग्राम और जगतपुर गांव के मोनू के पुत्र लकी की लंबाई 64 सेंटीमीटर के सापेक्ष वजन सिर्फ 4.46 किलोग्राम पाया गया। दोनों बच्चों में अति कुपोषण के लक्षण मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि विजयीपुर क्षेत्र में अब तक लगभग 24 अति कुपोषित बच्चे चिन्हित कि...