फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की आम सभा में कर्मचारी हितों को लेकर 30 सूत्रीय मांगो पर प्रस्ताव पारित किए गए। अधीनस्थ न्यायालयों के कर्मचारियों की विभिन्न लंवित समस्याओं पर भी चर्चा की गयी। कार्यवाहक अध्यक्ष ऋषि यादव ने कहा कि लंबे समय से कई मांगे लंवित चल रही हैं। कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुये इसका निस्तारण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लिपिकीय वर्ग की भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने और प्रारंभिक वेतनमान 2800 ग्रेड पे लेबल-5 किए जाने, 4600 ग्रेड पे वाले लिपिकीय कर्मचारी को राजपत्रित प्रतिष्ठा प्रदान किए जाने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- लम्बित कार्यों में सकारात्मक कार्यवाही आदेश की मांग फास्ट ट्रेक न्यायालय के संविदा कर्मचारियो के वेतन में दस फीसदी वृद्धि और ...