मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दो अक्टूबर से अगले तीन माह तक पंचायत खेल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके बाद प्रखंड और जिला स्तर पर खेल क्लब महोत्सव कराने की योजना है। इसके लिए राज्य सरकार ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार का कहना है कि पंचायत स्तर से चुने गए खिलाड़ियों को आगे प्रखंड और जिला स्तर के आयोजनों में अवसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अप्पू पार्क में ओपन जिम शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...