दो अक्टूबर से बैजानी में होगा गांधी उत्सव
भागलपुर, अगस्त 27 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महात्मा गांधी के भागलपुर आगमन की शताब्दी वर्ष के अवसर पर बैजानी में 2 से 4 अक्टूबर तक 12वें गांधी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को गांधी शांति प्रतिष्ठान में प्रो. डॉ. मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। दिशा ग्रामीण विकास मंच, बैजानी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय उत्सव का उद्घाटन गांधीवादी विचारक राजगोपाल पीवी करेंगे। कार्यक्रम में देशभर से गांधीवादी विचारक, लेखक, समाजसेवी, कलाकार और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे। मौके पर राजीव कांत मिश्रा, डॉ. मनोज मीता, मो. तकी अहमद जावेद, कमल जायसवाल, प्रसून लतांत, डॉ. जयंत, संजय कुमार, लखनलाल पाठक, मनोज कुमार पंडित, डॉ. योगेंद्र, मृदुला सिंह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- गांधी विचार विभाग में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.