बागपत, सितम्बर 17 -- दाहा। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर ने बामनौली में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि सरकार की नीतियां ही किसान मजदूर विरोधी साबित हो रही है। किसानों को महंगी खेती करने के बाद भी फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। किसान मजदूर ही नहीं सरकार की नीतियों से आम आदमी त्रस्त बना हुआ है। कहा कि कांग्रेस दो अक्टूबर को मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधान सभा सीट से पदयात्रा शुरू करेगी। पदयात्रा में बाइक, कार, ट्रैक्टर आदि निजी वाहन भी शामिल रहेंगे। पदयात्रा मीरापुर से शुरू होकर शामली होती हुई फिर छपरौली विधानसभा के कन्या जूनियर हाईस्कूल बामनौली में चार अक्टूबर को पहुंचेगी। वहां सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी संजीव आर्य, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल...