झांसी, सितम्बर 28 -- झांसी। आगामी 2 अक्टूबर को पूरे उल्लास के साथ जनपद भर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाना है। इन सभी तैयारियों को अधिकारियों ने बैठक के जरिए आकार दिया। जनपद भर में पेंटिंग निबंध भाषण प्रतियोगिता समेत कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होने है। कलेक्टे्रट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित भी किया जाएगा। आगामी 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कई कार्यक्रम होंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि के दृष्टिगत कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए निर्देश। जनपद के सभी विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक एक गहन स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित ...