गिरडीह, जून 6 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी प्रखंड के छछन्दो पंचायत के तिरिलटांड़ गांव में दो दिन पूर्व हुए चर्चित दंपत्ति हत्याकांड के बाद शुक्रवार को गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव गांव पहुंचे। उन्होंने मृत दंपत्ति के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने हत्याकांड में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को बच्चों की शिक्षा, पालन-पोषण और भविष्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

गांव की सुविधाएं निरीक्षण डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और बच्चों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। दौरे के दौरान उपायुक्त ने गांव की बुनियादी सुविधाओं का भी...