दोहरे हत्याकांड में माफिया अभय सिंह सहित चार बरी
लखनऊ, मार्च 31 -- लखनऊ, विधि संवाददाता लखनऊ के बाजार खाला थाने से संबंधित 19 वर्ष पुराने दोहरे हत्याकांड के मामले में माफिया अभय सिंह, रविंद्र सिंह उर्फ रज्जू, अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही तथा फिरोज अहमद को राहत मिली है। एमपी/ एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश हरबंस नारायण ने साक्ष्य के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।पत्रावली के अनुसार इस हत्याकांड में शत्रुघ्न सिंह एवं जितेंद्र त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना की रिपोर्ट 31 मार्च 2007 को मृतक शत्रुघ्न सिंह के पिता नारद मुनि सिंह ने रात्रि लगभग 12:00 बजे बाजार खाला थाने में दर्ज कराई थी। कहा गया था कि घटना के दिन जब वह रात करीब 9:00 बजे ईदगाह के सामने मंदिर में थे तभी उनकी पूर्वांचल टेंट हाउस की दुकान पर फायरिंग की आवाज सुनाई दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.