औरैया, अगस्त 20 -- चर्चित दोहरे हत्याकांड में 10 दोषियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी करने वाले अभियोजन अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। ऑपरेशन कनविक्शन के तहत अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन की ओर से चार लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पुलिस के मुताबिक दोहरे हत्याकांड के मुकदमे में अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी और न्यायालय में मामले से जुड़े कार्यों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को सम्मान के लिए चुना गया। इनमें जिला शासकीय अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा, एडीजीसी क्राइम चंद्रभूषण तिवारी, अभियोजन कार्यालय के कोर्ट मोहर्रिर विनय सिंह और न्यायालय पैरोकार अनूप कुमार शामिल हैं। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या के मामले में मां और दो बेटों को 10-10 साल की कैद सभी को प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्य क...