सीतामढ़ी, जुलाई 2 -- रुन्नीसैदपुर। महिंदवारा थाना क्षेत्र के विशुनपुर वासुदेव गांव में हुए चर्चित डबल मर्डर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सुमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने एसआई दीपक कुमार के साथ छापेमारी कर महिंदवारा थाना कांड संख्या 93/25 के अभियुक्त अशोक राय को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी बरहेता गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इस मामले में मृतक दिनेश मंडल की पत्नी गुड़िया देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें सात लोगों को नामजद और तीन-चार अज्ञात अपराधियों को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार बकाया रुपये के बहाने दिनेश मंडल को फोन कर घर से बुलाया गया था। 3 बा...