सीतापुर, मार्च 23 -- सीतापुर। जिले की पुलिस और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के चलते अदालत ने सोमवार को दोहरे हत्याकांड के दोषी (मामा- मामी) पति- पत्नी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने पति-पत्नी को निर्मम हत्या का दोषी माना है। मामला थाना बिसवां क्षेत्र का है, जहाँ वर्ष 2014 में मोहल्ला झझर निवासी भागीरथ और उसकी पत्नी तारा देवी ने मिलकर शहर कोतवाली के बिजवार नमें रह रहे भांजे महेश कनौजिया और उसकी पत्नी ज्योती कनौजिया की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में भाई राकेश कनौजिया ने मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर दोनों को दोषी करार दिया। अदालत ने दोनों अभियुक्तों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.