फतेहपुर, जून 19 -- फतेहपुर। पट्टीशाह गांव में करीब 17 साल पहले जुलूस के दौरान चुनावी रंजिश में हुई दोहरी हत्या के मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। जिला जज सुधीर कुमार की अदालत ने शुक्रवार को तीन सगे भाइयों समेत सभी 14 को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, सभी दोषियों पर 35-35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। शासकीय अधिवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते सात दिसंबर 2008 को हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह गांव में हजरत इमाम हुसैन के भाई हजरत मुस्लिम की शहादत के जुलूस के दौरान खूनी संघर्ष हो गया था। यह भी पढ़ें- यूपी के पट्टीशाह कांड में 33 आरोपी दोषी करार, हत्या मामले में आज आएगा फैसला गोलीबारी में गोली लगने से रियाज अतहर पुत्र मजहर हैदर उर्फ मज्जू मियां की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मजहर ...