मेरठ, मार्च 26 -- सरधना के मेहरमती गणेशपुर गांव में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार देर रात तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना लाकर पुलिस ने उनसे पूछताछ की। साथ ही उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा व सरिया बरामद किया है। गुरुवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया। मामले में पुलिस अभी तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक आरोपी की गिरफ्तारी अभी शेष है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। बता दें कि मेहरमती गणेशपुर गांव में एक हजार रुपये के विवाद को लेकर प्रधान के दो भाइयों भूरा व सहीमुद्दीन की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ग्राम प्रधान सईद ने 10 नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.