दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की सजा पर फैसला आज
शामली, अगस्त 17 -- कैराना। कांधला क्षेत्र में पिता-पुत्र के चर्चित दोहरे हत्याकांड में दोष सिद्ध हो चुके चार दोषियों की सजा पर सोमवार को अदालत में सुनवाई होगी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार राय ने 13 अगस्त को बर्खास्त पुलिसकर्मी विक्रांत, उसके पिता वीरेंद्र तथा उसके भाई अर्जुन समेत मोनू को हत्या के मामले में दोषी माना था। अदालत के फैसले को लेकर पीड़ित परिवार की निगाहें न्यायालय पर टिकी हैं। परिजनों ने फांसी की सजा की मांग की है। मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित न्यू सैनिक बिहार निवासी भूपेंद्र और उनके 20 वर्षीय बेटे अर्जुन की पांच अप्रैल 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव कांधला थाना क्षेत्र के सल्फा गांव के जंगल से मिले थे। पोस्टमार्टम में दोनों के सिर और सीने में गोली लगने की पुष्टि हुई थी। मृतक भूपेंद्र की मां सुरेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.