सुल्तानपुर, मई 11 -- सुलतानपुर। जामो थाना क्षेत्र के सम्भई गांव में 10 साल पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड में न्यायाधीश श्याम मोहन जायसवाल ने गवाहों को तलब किया है। आरोपियों पर बंदूक और राइफल से फायरिंग कर दो लोगों की हत्या का आरोप है। शासकीय अधिवक्ता धीरेन्द्र सिंह धीरू ने बताया कि गवाह नहीं आने से सुनवाई 25 मई तक बढ़ गई है। जामो थाना के पूरे पसई मजरे सम्भई में 28 जुलाई 2016 पवन कुमार सिंह और अनिरुद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- पुलिस की कार्यशैली पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...