नई दिल्ली, जुलाई 20 -- केरल की एक अदालत ने सोमवार को नेनमारा डबल मर्डर मामले में 61 साल के एक व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई। पलक्कड़ के अतिरिक्त सेशन जज केनेथ जॉर्ज ने चेंथामारा को मौत की सजा सुनाते हुए 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। उस पर 27 जनवरी, 2025 को नेनमारा के पास पोथुंडी में अपने पड़ोसी सुधाकरन और उनकी मां लक्ष्मी की हत्या करने का आरोप था। अदालत ने चेंथामारा को हत्या के लिए दोषी ठहराया। अदालत ने माना कि यह मामला 'दुर्लभ से दुर्लभतम' श्रेणी में आता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...