बांदा, मई 11 -- बांदा। बबेरू के तिंदवारी रोड हनुमान मंदिर के पास रविवार को मां व भाई की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार आरोपी दूसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं हो सका। हालांकि एसपी की ओर से गठित चार टीमें पूरे दिन आरोपी की सुरागरसी में लगी रहीं। वहीं मोहल्ले में सोमवार को मातम जैसा माहौल रहा। लोगों के चेहरे पर दहशत नजर आई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे समेत दो के खिलाफ हत्या व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं हत्यारोपी के न्यायालय में सरेंडर करने की भी चर्चाएं होती रहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एसओजी सहित अन्य टीमें आरोपी को जल्द गिरफ्तार करेंगी। बबेरू कस्बा में तिंदवारी रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास रविवार को सुबह 80 लाख में बेचे गए प्लाट को लेकर जगदीश मिश्रा के परिवार में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। मारपीट के बाद बात फा...