बदायूं, अगस्त 13 -- मूसाझाग क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अफसरों की हत्या के मामले में जिला जज विवेक संगल की अदालत में घटना के मुख्य चश्मदीद लोकेश कुमार के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान वादी और प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने अपने तर्क पेश किए। मुख्य गवाह के बाकी बचे बयान दर्ज होने के साथ ही इलेक्ट्रानिक साक्ष्य पेश करने के लिए 24 अगस्त की तारीख मुकर्रर की गई। अब 24 अगस्त को मामले की सुनवाई होगी। एचपीसीएल कांड में सुनवाई के दौरान गवाहों की गवाही के लिए 12 अगस्त की तारीख तय थी। निर्धारित तारीख पर गवाही के लिए दोहरे हत्याकांड के चश्मदीद लोकेश कुमार को कड़ी सुरक्षा में मुंबई से बदायूं की जिला अदालत लेकर आया गया। उन्होंने उस दिन उनके सामने हुए दोहरे हत्याकांड़ को लेकर अपने बयान दर्ज कराए। लोकेश कुमार के अलावा बाकी ...