नई दिल्ली, मार्च 6 -- सीबीआई ने राजस्थान में 2010 में एक अतिरिक्त सेशन जज के रिश्तेदारों की कथित तौर पर हत्या के आरोप में 16 साल से फरार वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पारस राम राजस्थान के कामा में पिता-पुत्र की हत्या में शामिल छह आरोपियों में से एक था। वारदात से बाद मामला दर्ज होने के बाद से वह एजेंसियों से छिप रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 5 लाख रुपये का इनाम था। अधिकारियों ने बताया कि उसे गुरुवार को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया। वह 'राजू शर्मा' के नाम से रह रहा था। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि पारस राम ने अक्तूबर 2010 में राजस्थान के कामा में स्थित एक घर में जबरन घुस कर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों मृतक तत्कालीन एडिशनल सेशन जज के परिवार के सदस्य थे। प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार...