बदायूं, मई 17 -- एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में हुये दोहरे हत्याकांड़ के आरोपी अजय सिंह पर प्रशासन की ओर से लगाये गये राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) की एडवाइजरी बोर्ड ने अपनी मोहर लगा दी। एडवाइजरी बोर्ड के सामने लखनऊ में पेश हुये डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा ने बोर्ड के समक्ष रिकार्ड रखा और दलील पेश की। हत्यारोपी की दलीलों को एडवाइजरी बोर्ड ने अस्वीकार कर दिया। लखनऊ में शनिवार को एडवाइजरी बोर्ड के समक्ष बदायूं के डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा पेश हुये। बोर्ड के सामने डीएम व एसएसपी ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी अजय प्रताप सिंह के खिलाफ लगाये गये रासुका पर पक्ष रखा। डीएम-एसएसपी ने बोर्ड के समक्ष 12 मार्च को हुई घटना और उसके बाद अब तक की गई जांच पड़ताल में उसे समाज के लिये खतरा माना। डीएम-एससपी की दलीलों से बोर्ड सहमत हुआ। जि...