दोहरे हत्याकांड के आरोपी अजय पर रासुका लगा
बदायूं, अप्रैल 28 -- एचपीसीएल प्लांट के अंदर डीएम व डिप्टी मैनेजर हर्षित की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी पर पुलिस ने एनएसए (रासुका) की कार्रवाई की है। हत्या आरोपी अजय ने 12 मार्च को दोहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया था। दरअसल मूसाझग थाना क्षेत्र के गांव सैजनी में बने एचपीसीएल के बायोगैस (सीबीजी) प्लांट में 12 मार्च की दोपहर सैजनी गांव के रहने वाले अजय प्रताप सिंह ने प्लांट के अंदर घुसकर मीटिंग हॉल में डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की कंपनी के अधिकारियों के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद अजय प्रताप सिंह फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने कुछ घंटे में ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अजय प्रताप सिंह और उसके परिवार के लोगों पर एक के बाद एक छह मुकदमे दर्ज किए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.