मैनपुरी, मार्च 1 -- दोहरे हत्याकांड की पुर्नविवेचना शुरू हो गई। नवीगंज में हुए दोहरे हत्याकांड की पुर्नविवेचना के निर्देश जारी हुए तो मैनपुरी में फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे के किस्से शुरू हो गए। अनुपम दुबे इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी था। लेकिन विवेचना के दौरान विवेचक ने आरोपियों को आरोपी नहीं माना और मामले में एफआर लगा दी। अब फिर से ये मामला उठ गया है। 21 साल बाद इस मामले में पुर्नविवेचना के आदेशों की जरूरत क्यों पड़ी इसको लेकर सोशल मीडिया पर पक्ष विपक्ष के मैसेजों की भरमार हो गई है। 21 साल पहले बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नवीगंज में किराए के मकान पर रह रहे कौशल किशोर दुबे और उनकी पत्नी कृष्णा देवी की छह अगस्त 2005 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने दोनों को 16 गोलियां मारी। इस मामले में माफिया अनुपम दुबे, उसके भाई सहित छह ...