गाज़ियाबाद, अप्रैल 12 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। खोड़ा थाना क्षेत्र में होटल पर भोजन करने के दौरान हुए विवाद के बाद की गई दो युवकों की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। खोड़ा थाना क्षेत्र में आंबेडकर गेट के पास स्थित ढाबे पर 31 मार्च की रात में मूलरूप से बहराइच के रहने वाले श्रीपाल, बिहार के रोहताश नगर निवासी सत्यम अपने दोस्त अनुराग के साथ भोजन करने पहुंचे थे। भोजन करने के बाद भुगतान को लेकर होटल कर्मचारी नागेश के साथ श्रीपाल का विवाद हो गया था। जिसके बाद ढाबा संचालक और वहां तैनात कर्मचारियों ने तीनों पर चाकुओं से हमला कर दिया था। श्रीपाल, सत्यम और अनुराग तीनों लहूलुहान होकर वहीं गिर गए । स्थानीय लोगों ने घायलों को दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री...