पलामू, अप्रैल 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर व चैनपुर में 16 जनवरी को हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी चुनमुन चौधरी उर्फ अजीत चौधरी ने साथी से 1300 रुपये लूटने के लिए उसकी हत्या कर दी। बाद में लूट की राशि में बंटवारा में विवाद होने उसने दूसरे साथी की भी हत्या कर दी थी। पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने मंगलवार को बताया कि 16 जनवरी को चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहा गांव स्थित रैनीबांध के पास एक अधजला शव बरामद हुआ था। जांच में शव की पहचान शहर थाना क्षेत्र के आवादगंज मोहल्ले में मिशन स्कूल रोड निवासी शंकर राम के रूप में की गई। इसी दिन शहर थाना क्षेत्र के डा...