उन्नाव, मार्च 19 -- उन्नाव। सेंट लारेंस स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग की बेटियों का प्रदर्शन शानदार रहा। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुरगढ़ौवा की खुशी ने 400 और 800 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया तो इसी विद्यालय की उपासना ने 200 में सिल्वर और 400 सौं कांस्य पद हासिल किया। प्रतियोगिता में अंडर-12 वर्ग में 50 मी. दौड़, जेवलिन थ्रो, अंडर-18 वर्ग में 100, 200, 400, 800, 3000 मी. दौड़, 2000 मी. वॉक, लांग जंप, शॉटपुट एवं डिस्कस थ्रो सहित कुल 12 इवेंट आयोजित किए गए। गुरुवार को आयोजित प्रतियोगिता में 400 मीटर में खुशी, शीला और उपासना जबकि बालकों में सौरभ और आर्यन ने पदक जीते। 800 मीटर में खुशी एवं रजनीकांत ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 3000 मीटर में सरोज और मीनाक्षी, 100 मीटर में मिथुन और प्रशिष्ठि, 1500 मीटर में अभिषेक...