नई दिल्ली, जुलाई 4 -- श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में जारी है। सीरीज के पहले मुकाबले में पारी और 217 रनों की बड़ी हार झेलने के बाद श्रीलंका ने दूसरे मैच में जबरदस्त वापसी की है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी मेहमान टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 338 रन बोर्ड पर लगाए। श्रीलंका को इस स्कोर तक पहुंचाने में लाहिरू उदारा ने अहम रोल अदा दिया। अपना तीसरा ही टेस्ट खेल रहे इस बल्लेबाज ने पहला शतक जड़ते हुए 188 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि दिन का खेल खत्म होते-होते लाहिरू का दिल टूट गया क्योंकि वह 12 रनों से अपने दोहरे शतक से चूक गए। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी आज करने जा रहे हैं डेब्यू? इंस्टा स्टोरी के जरिए खुद दिया हिंट लाहिरू उदारा ने...