कोडरमा, फरवरी 17 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के योगियाटीला पंचायत अंतर्गत मंडरिया गांव निवासी अर्जुन ठाकुर का परिवार इन दिनों कठिन दौर से गुजर रहा है। पिछले दो वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे अर्जुन ठाकुर का इलाज चल रहा है। बीमारी के कारण घर की जमा-पूंजी खत्म हो चुकी है और परिवार कर्ज के बोझ तले दब गया है। आर्थिक और मानसिक रूप से टूट चुके इस परिवार पर 14 फरवरी को एक और बड़ी विपत्ति आ गई, जब उनके पुत्र अभिषेक कुमार बेहराडीह में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। वर्तमान में उनका इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में जारी है। एक ओर पिता कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं तो दूसरी ओर बेटा अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। इस दोहरी मार ने परिवार को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। अर्जुन ठाकुर के परिवार में तीन पुत्र...