मऊ, जनवरी 28 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नईबाजार अंडरपास पुल के नीचे से मंगलवार को पुलिस ने 25 हजार के इनामी अंतर्जनपदीय पशु तस्कर-गैंगस्टर एक्ट में वांछित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आजमगढ़ जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र के विषहम निवासी सलमान उर्फ मोहम्मद सलमान के ऊपर दोहरीघाट थाना समेत आजमगढ़ के निजामाबाद, मेहनगर, रौनापार में पशु तस्करी सहित कई मुकदमें दर्ज है। इस दौरान आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त इलाके में मौजूद है। इसकी जानकारी होने पर दोहरीघाट पुलिस टीम ने क्षेत्र के नईबाजार अंडरपा...