मऊ, मार्च 12 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने गुरुवार की शाम बहरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में दोहरीघाट क्षेत्र पंचायत में लगभग पांच करोड़ 80 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास और पूरा हो चुके कार्यो का लोकार्पण। इन लोकार्पित कार्यों में 127 हाईमास्ट लाइट, 22 शीतल पेयजल एवं 39 इंटरलॉकिंग, नाली, खड़ंजा आदि शामिल है। साथ ही उच्च प्रावि बहरामपुर का एक करोड़ की लागत से बने भवन तीन सीटर डेक्स बेंच का भी लोकापर्ण किया। और विद्यालय पर आयोजित शैक्षिक उन्नयन समारोह को संबोधित किया। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। हर गांव, विद्यालय, नगर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और समृद्ध बनाना हमारा संकल्प है। इस समय जिस तेजी से विकास कार्य हो रहे ह...