शामली, जुलाई 11 -- उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने शामली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए कहा कि दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलखंड के दोहरीकरण के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए नई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। शुक्रवार को डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी विशेष निरीक्षण ट्रेन से शामली रेलवे स्टेशन पहुंचे और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर स्थापित नई लिफ्ट का निरीक्षण किया। लिफ्ट को चालू...