दोहरा हत्याकांड : पुजारी के शिष्य को मिली पुलिस की क्लीन चिट
बागपत, सितम्बर 29 -- बागपत। सिंगौली तगा गांव के दो दोस्तों अंकित और इसरार की हत्या के मामले में जेले भेजे गए हत्यारोपी पुजारी के शिष्य को पुलिस की क्लीन चिट मिल गई है। जल्द ही पुलिस इसका पर्चा न्यायालय में दाखिल करेगी। इसके बाद जेल में बंद शिष्य को रिहा कर दिया जाएगा। सिंगौली तगा निवासी 27 वर्षीय दिव्यांग युवक अंकित और उसका दोस्त 34 वर्षीय इसरार गत 25 जुलाई को बाइक से खेकड़ा जाने के लिए घर से कहकर गए थे। अंकित की बहन ने 29 जुलाई को चांदीनगर थाने में उनके गायब होने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गत 13 अगस्त की तड़के श्री गणेश मंदिर लहचौड़ा के परिसर में गड्ढे की खोदाई कराकर दोनों के शव बरामद किए थे। पुलिस ने दावा किया था कि मंदिर के पुजारी नरेश नाथ निवासी कुंडेश्वरी थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) ने अपने दो शिष्य उज्ज्वल पांचाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.