मेरठ, मार्च 24 -- मेहरमती गणेशपुर गांव में प्रधान सईद के भाइयों भूरा और सहीमुद्दीन की हत्या के बाद से ही हत्यारोपी और उनके परिवार के सदस्य फरार हैं। घरों में उनके पशु बंधे हुए हैं, जिन्हें लेने के लिए मंगलवार को कुछ रिश्तेदार पहुंचे थे। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों उन्हें घेर लिया। इस दौरान ग्रामीणों की आरोपियों के रिश्तेदारों से नोकझोंक भी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया और रिश्तेदारों को वहां से भगा दिया। बता दें, कि मेहरमती गणेशपुर गांव में एक हजार रुपये के विवाद में वर्तमान प्रधान सईद के दो सगे भाइयों भूरा व सहीमुद्दीन की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ग्राम प्रधान सईद ने 10 नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.