रामपुर, अप्रैल 12 -- अपनी सिपाही पत्नी और दो साल के मासूम बेटे को जिंदा जलाने के आरोपी दान सिंह का मददगार कोई और नहीं, बल्कि श्रावस्ती एसपी कार्यालय में तैनात एक सिपाही है। आरोप है कि वह को पुलिस की हर गतिविधि की जानकारी दान सिंह को दे रहा था। उसकी मदद से ही दान सिंह पुलिस के घेरे से बचने और पीड़ित परिवार की हर चाल को नाकाम करने की कोशिश कर रहा था। मृतका लता सिंह के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है कि रामपुर का रहने वाला सिपाही श्रावस्ती एसपी कार्यालय में तैनात है और दान सिंह का करीबी है। आरोप है कि इसी सिपाही ने दान सिंह की पैठ बड़े अधिकारियों तक कराई थी। लता सिंह और बेटे की हत्या करने के बाद दान सिंह बेखौफ होकर श्रावस्ती गया था और वहां कई लोगों से मिला था। परिजनों का दावा है कि जब वे कार्रवाई के सिलसिले में श्रावस्ती एसपी से मिलने गए, तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.