मुरादाबाद, मई 22 -- भयंकर तपिश भरे मौसम के बीच सुबह के समय पुरवाई हवा चलने से उमस भी बढ़ गई जिसके चलते गर्मी ने दोहरा सितम ढाया। मध्यान्ह से लेकर देर शाम तक लोगों को गर्म हवा का सितम झेलना पड़ रहा है वहीं, देर रात और सुबह के समय की राहत भी गायब हो गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिन भर चल रही गर्म पछुआ हवा के थपेड़े और अंगारे बरसाती धूप कहर बरसा रही है, लेकिन, देर रात से पूर्वान्ह तक पूर्व दिशा की हवा चलने से वातावरण में उमस भी बढ़ गई है। जिसके चलते चौबीसों घंटे असहनीय गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में उमस-तपिश और गर्मी से भरे दिन, अब अगले 24 घंटे रात में तापमान ज़्यादा होने का अलर्ट यह भी पढ़ें- शहर में सीजन का सबसे गर्म दिन, बेचैन करने वाली रात यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल ,तीन दिन राहत के आस...