हमीरपुर, अप्रैल 30 -- बिवांर, संवाददाता। मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य की दोहनी करते समय गाय के लात मारने से मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में बुधवार की शाम सीएचसी लाया जा रहा था, तभी रास्ते में मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया। थानाक्षेत्र के टीहर गांव में स्वामी सत्यस्वरूप दास जूनियर हाईस्कूल में चित्रकूट जनपद के ग्राम तौरा निवासी 68 वर्षीय केदारनाथ मौर्या प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है। करीब 40 सालों से वह इसी गांव में रह रहे हैं। स्कूल में ही उनका आवास है, जहां वह पत्नी कलावती और पुत्र विनोद के साथ रहते हैं। कल बुधवार की शाम करीब छह बजे के आसपास

घटना का विवरण केदारनाथ गाय की दोहनी करने गए हुए थे। एक घंटे तक वापस न आने पर पुत्र जब उन्हें देखने गया तो वह अचेतावस्था में पड़े हुए थे। सिर पर चोट का निशान था...