गाजीपुर, जनवरी 2 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। दोस्तों के साथ वाराणसी घूमने गए सब्जी विक्रेता नीरज गुप्ता की नवम्बर महीने में गोमती पुल से धक्का देकर हत्या की गई थी। मामूली कहासुनी होने पर वारदात को दोस्तों ने ही अंजाम दिया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को शुक्रवार को छपरी रेलवे क्रासिंग सुखदेवपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। देर शाम उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि सदर कोतवाली के मिश्र बाजार निवासी 30 वर्षीय नीरज गुप्ता का शव 15 नवम्बर को खानपुर थाना क्षेत्र के खरौना गांव में गंगा और गोमती नदी के संगम पर बरामद किया गया था। नीरज 12 नवंबर की रात 10:30 बजे से अपने घर से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही थी। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच...