कानपुर, जून 16 -- भरथना(इटावा), संवाददाता। यह भी पढ़ें- नीम के पेड़ में युवक ने फांसी लगाकर दी जान मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं... यह बात दोस्त से वीडियो कॉल पर कह बीएससी के छात्र ने मंगलवार को फांसी लगा जान दे दी। दोस्त ने वीडियो कॉल की जानकारी छात्र के परिजनों को दी। परिजन छात्र को खोजते हुए अपने खेत पर पहुंचे तो उसका शव जामुन के पेड़ से लटक रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। युवक हरियाणा में नौकरी करता था और मंगलवार सुबह ही घर लौटा था। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक की पहचान पुलिस ने बताया कि भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चन्देठी निवासी सनी यादव पुत्र मदन गोपाल यादव बीएससी का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ ही हरियाणा में नौकरी भी करता था। मंगलवार सुबह ही वह हरियाणा से घर आया था। करीब साढ़े 11 बजे वह घर से न...