बांदा, फरवरी 22 -- बांदा। संवाददाता लखनऊ के भटगांव निवासी नरेंद्र कुमार भारती ने नगर कोतवाली में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि शुक्रवार को दोपहर वह यहां मुक्तिधाम रोड क्योटरा दोस्त अचल व अतुल वाजपेयी से मिलने आया था। उनके घर के बाहर खड़ा था तभी मोहल्ले के छुटकू कुशवाहा भाई बड़कू कुशवाहा अपनी कार मोड़ रहे थे। इसी बीच बेवजह दोनों उसे गालियां देने लगे। विरोध किया तो लोहे की राड निकालकर मारपीट की। जाति सूचक गालियां दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.