कोटा, मई 4 -- राजस्थान के कोटा जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने शराब के नशे में उसके साथ रेप कर अश्लील वीडियो भी बनाया है। वही विरोध करने के दौरान आरोपियों ने महिला की गर्दन पर शराब की बोतल से वार भी कर दिया। इस मामले में महिला ने शहर के एक थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है। यह घटना 28 अप्रैल की बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक बाल अपचारी भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक डॉ पूनम चौहान ने बताया कि एक महिला अपने दोस्त मुकुल उर्फ धर्मेश से मिलने के लिए कोटा पहुंची थी। धर्मेश से महिला ने रूम उपलब्ध करवाने की बात कही, लेकिन धर्मेश किसी काम में व्यस्त था। उसके बाद उसने अपने दोस्त विनोद को महिला को नयापुरा बस स्टैंड लेने ...