पिथौरागढ़, मार्च 6 -- जौलजीबी में एक व्यक्ति ने दोस्त से नाराज होने पर मशीन चोरी को झूठी कहानी गढ़ी और पुलिस को सुनाई। जिसकी शाबासी पुलिस ने चालान के तौर पर दी है। शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 112 हेल्पलाइन के जरिए एक व्यक्ति ने सूचना दी कि घर के दरवाजे बनाने वाली मशीन चोरी हो गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि सूचना देने वाला व्यक्ति मो. इब्राहिम निवासी पश्चिमी चम्पारन का रहने वाला है। जांच में यह भी सामने आया कि मशीन चोरी नहीं हुई थी, बल्कि उसने स्वयं ही मशीन को अपने एक साथी को काम करने के लिए दी। मशीन लौटाने में देर होने पर उसे सबक सिखाने के लिए पुलिस को झूठी सूचना दी। पुलिस ने झूठी सूचना देने पर संबंधित के खिलाफ दस का चालान काटकर चालानी रिपोर्ट न्यायालय मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.