दोस्त से डंडा मारकर युवक का सिर फोड़ा, केस दर्ज
मुरादाबाद, जून 6 -- कटघर थाना क्षेत्र में कहासुनी होने पर दोस्त ने युवक पर डंडे से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना कटघर के गांव हृदयपुर निवासी अनुज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 मई की रात वह पड़ोस में रहने वाले मुलायम सिंह के साथ बैठकर खा पी रहा था। उसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि मुलायम सिंह ने डंडे से अनुज के सिर पर वार किया, जिससे वह लहुलूहान हो गया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। एसएचओ कटघर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.