सहारनपुर, जनवरी 31 -- शनिवार दोपहर दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर गांव हरियाबास के निकट हुए सड़क हादसे में एक विदेशी छात्र की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी हरोड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कमाल (20) पुत्र हारून निवासी सिटी डार-ए-सलाम तंजानिया के रूप में हुई है। वह ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में बीटेक का छात्र था। बताया गया कि कमाल शनिवार को अपने दोस्तों उमेद, जान, लुकमान, इब्राहिम और दीक्षा के साथ अलग-अलग बाइकों से देहरादून वीकेंड मनाने जा रहा था। दोपहर करीब तीन बजे हरियाबास के पास पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी अमित नगर ने बताया कि छात्र के शव का पंच...