नोएडा, दिसम्बर 21 -- रबूपुरा, संवाददाता । जेवर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जाहनू निवासी युवक संदिग्ध हालत में गंभीर रूप से घायल हो गया। वह गांव के ही निवासी अपने दोस्त के साथ नोएडा जाने की बात कहकर घर से निकाला था। पीड़ित के परिजनों ने दोस्त पर युवक की हत्या करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। रबूपुरा पुलिस को सौंपी शिकायत में रवि कुमार ने कहा है कि गुरुवार शाम को गांव का ही अजय कुमार उसके भाई मनोज को नोएडा लाइसेंस लेने जाने की बात कहकर घर से अपने साथ ले गया था। इसके करीब एक घंटे बाद दोस्त ने फोन पर सूचना दी कि मनोज रबूपुरा के चक वीरमपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल हो गया है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में घायल को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि मनोज के सिर क...