नोएडा, मई 7 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। कासना कोतवाली क्षेत्र के लड़पुरा गांव में रहने वाले एक युवक पर दोस्त के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। पुलिस की जांच में पता चला है कि युवक के साथ मारपीट नहीं की गई थी। सड़क हादसे में वह घायल हुआ था। दिल्ली के एक अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। कासना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि लड़पुरा गांव के रहने वाले शिवकुमार बुधवार की सुबह एक युवक आकाश को लेकर थाने पहुंचे। शिवकुमार ने पुलिस को बताया कि आकाश उनके साले नीरज का दोस्त है। आकाश ने नीरज को बुरी तरह पीटा है। उसकी हालत गंभीर है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। गंभीर हालत होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस की छानबीन में पता चला कि आकाश और नीरज दोनों दोस्त हैं...