नोएडा, जनवरी 9 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में रहने वाले भारतीय तटरक्षक बल के नाविक को दोस्ती निभाना भारी पड़ गया। नाविक ने दोस्त की मदद के लिए अपने नाम पर बैंक से लोन लिया, लेकिन रकम मिलने के बाद दोस्त मुकर गया। आरोप है कि दोस्त ने उसके करीब 12 लाख रुपये हड़प लिए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में ललित सैनी परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने न्यायालय को बताया कि वह भारतीय तटरक्षक बल में नाविक हैं। उनकी दोस्ती एक लॉजिस्टिक कंपनी के निदेशक मुकल हरित से हुई। अगस्त 2022 में मुकुल हरित ने 10 लाख रुपये की व्यवस्था कराने की बात कही। उसने दावा किया कि सिविल स्कोर कम होने के कारण बैंक से लोन नहीं मिल पा रहा, इसलिए दोस्त से अपने नाम पर लोन लेने की गु...