बरेली, मई 3 -- दोस्त द्वारा मोबाइल पर भेजी एपीके फाइल डाउनलोड होते ही एक व्यक्ति के खाते से 5.37 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वार्ड पांच ठिरिया निजावत खां निवासी मो. खालिद ने पुलिस को बताया कि 26 अप्रैल को उनके दोस्त मोहनपुर नकटिया निवासी प्रेमपाल ने आरटीओ चालान लिखी एपीके फाइल भेजी थी। उन्होंने जैसे ही उस फाइल पर क्लिक किया, उनका मोबाइल हैक हो गया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की कैंट शाखा में खुले बैंक खाते से रकम कटनी शुरू हो गई। जब तक उन्होंने अपना अकाउंट फ्रीज कराया, उसमें से 5.37 लाख रुपये निकाले जा चुके थे। यह भी पढ़ें- साइबर अपराधियों ने बाइक मिस्त्री के खाते से 64000 रुपये उड़ाए इस पर उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- साइबर सेल ने पीड़ित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.