कानपुर, जून 5 -- कानपुर, संवाददाता। नवाबगंज निवासी आयुष बाघमार ने अपने दोस्त पर बैंक खाता खुलवाने और साइबर ठगी की रकम मंगवाने का आरोप लगाया। पीड़ित की शिकायत पर स्वरूप नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आयुष बाघमार के अनुसार वर्ष 2023-24 में वह एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करते थे। इस दौरान उनके स्कूल के मित्र सुमित सोनी उर्फ कार्तिक से मुलाकात हुई। जो एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी का काम करता था। उनसे उनकी मुलाकात अपने साथी मो. ऊमैर से करवाई। दोनों ने दस्तावेजी समस्या का कारण बताकर खाता नहीं खुलने की बात की। साथ ही रकम मंगवाने के लिए बैंक खाता होने की जरूरत बताई। जिस पर उन्होंने अपने नाम से बैंक खाता खुलवाकर उन्हें दे दिया। कुछ समय बाद उन्हें खाते में साइबर ठगी से संबंधित रकम आने की जानकारी हुई। तब उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। स्वरूप नगर थ...